Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

लूणकरणसर कस्बे की स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण का आयोजन

Bansal
1 month ago
लूणकरणसर कस्बे की स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण का आयोजन
लूणकरणसर कस्बे की स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण का आयोजन
 
विद्यार्थियों को दिलाई नशा न करने की प्रतिज्ञा
 
बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्ति महा अभियान’ के तहत कस्बे की  स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और उन्हें नशा मुक्त रहने का संकल्प दिलाया गया।
 
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सत्यवती दीदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक विचार अपनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
 
इसके पश्चात संस्था से जुड़े सदस्य भैराराम रोझ ने बच्चों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई और नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। तस्वीरों में विद्यार्थी अनुशासित ढंग से नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए और ध्यानपूर्वक संदेश सुनते हुए नजर आए। कार्यक्रम में संस्था के अन्य सदस्य एवं माताएं प्रमोद कुमार रेगर, रोहित रम सहित स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: