Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर में इस जगह ड्रेनेज फेल, मुख्य मार्ग पर जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें

rk
1 month ago
बीकानेर में इस जगह ड्रेनेज फेल, मुख्य मार्ग पर जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें

बीकानेर में इस जगह ड्रेनेज फेल, मुख्य मार्ग पर जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें

बीकानेर। गंगाशहर इलाके में इन दिनों पानी को लेकर अजब विरोधाभास बना हुआ है। एक तरफ तो यहाँ के स्थानीय निवासी भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बदहाल ड्रेनेज सिस्टम के कारण सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। मुख्य मार्ग से लेकर भीतरी गलियों तक नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। अतिक्रमण ने रोकी निकासी, व्यापार प्रभावित गंगाशहर के मुख्य बाजार और नोखा रोड की हालत सबसे ज्यादा खराब है। 

दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के आगे बदबूदार पानी जमा रहने से ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं, जिससे उनका धंधा मंदा पड़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले-नालियों पर हुए अवैध कब्जों के कारण पानी की सुचारू निकासी ठप पड़ी है। स्थानीय नागरिक का कहना है कि पीने के पानी के लिए तो उन्हें भटकना पड़ रहा है, लेकिन नालियों का गंदा पानी उनके घरों के आगे जमा है। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि मानसून से पहले बड़े नालों की सफाई करवाकर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: