Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एस.पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के वरिष्ठ आचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह को इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन की फेलोशिप से सम्मानित

7 hours ago
एस.पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के वरिष्ठ आचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह को इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन की फेलोशिप से सम्मानित

खुलासा न्यूज,बीकानेर। एस.पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. (डॉ.) वीर बहादुर सिंह को चेन्नई में आयोजित 36वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान आईएसएच की प्रतिष्ठित फैलोशिप से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उच्च रक्तचाप के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन उत्कृष्ट योगदान, शोध, चिकित्सा सेवा, शिक्षण एवं जन-जागरूकता के लिए प्रदान किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के प्रसिद्ध हृदय रोग एवं मेडिसिन विशेषज्ञों ने भाग लिया।

 

 

 इस अवसर पर डॉ. वीर बहादुर सिंह ने उच्च रक्तचाप के आधुनिक जोखिम मूल्यांकन एवं भारतीय परिप्रेक्ष्य में उपचार रणनीतियों पर वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसे विशेषज्ञों ने सराहा। सम्मेलन के दौरान उन्हें स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल एस.पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर बल्कि राजस्थान के चिकित्सा समुदाय के लिए भी गौरव का विषय है। डॉ. सिंह ने कहा कि यह सम्मान उन्हें उच्च रक्तचाप की रोकथाम, समय पर पहचान तथा वैज्ञानिक उपचार के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय अपने सहयोगी चिकित्सकों, विद्यार्थियों तथा संस्थान को दिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: