Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

प्रदेश महामंत्री बगड़ी से मिले डॉ. सिद्धार्थ असवाल, विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Bansal sadi
6 hours ago
प्रदेश महामंत्री बगड़ी से मिले डॉ. सिद्धार्थ असवाल, विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री  श्रवण सिंह बगड़ी से जयपुर में मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने बगड़ी का शॉल व पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया और प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने संगठन की

 

गतिविधियों और बिकानेर  में चलाए जा रहे स्वास्थ्य सेवा अभियानों की जानकारी साझा की। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन व चिकित्सा क्षेत्र के समन्वय को और मजबूत करने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. राजेश वैष्णव, प्रदेश सह-संयोजक कमलेश जी तथा डॉ. जैन सहित प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: