Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

डॉ. निशा लिंबा को खेल एवं समाज सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Bansal
3 months ago
डॉ. निशा लिंबा को खेल एवं समाज सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि

खुलासा न्यूज, नई दिल्ली/काठमांडू। खेल, स्वास्थ्य सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बीकानेर की बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. निशा लिंबा को अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। 7 अगस्त 2026 को गांधी पीस फाउंडेशन, नेपाल की ओर से उन्हें डॉक्टरेट स्पोर्टस एवं हेल्थ् केयर की मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई। डॉ. निशा लिंबा लंबे समय से खेल एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे बीकानेर जिला नेटबॉल संघ की सचिव के रूप में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

 

 इसके साथ ही वे नशा मुक्ति अभियान में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही हैं।
खेल, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए मिला यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मानद डॉक्टरेट मिलने की सूचना के बाद उनके सहयोगियों, खिलाडिय़ों, परिचितों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. निशा लिंबा ने गांधी पीस फाउंडेशन, नेपाल एवं गांधी सरदार फाउंडेशन का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मान व्यक्ति को अपने कर्तव्य के प्रति और अधिक समर्पण, ऊर्जा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। यह सम्मान मुझे भविष्य में समाज, खेल एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।"

 


डॉ. निशा लिंबा की यह उपलब्धि उनके व्यक्तिगत जीवन की गौरवपूर्ण उपलब्धि होने के साथ-साथ बीकानेर एवं राजस्थान के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से खेल और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं को भी आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: