बीकानेर की बेटी डॉ. ईहिना तिन्ना ने रचा इतिहास, AIIMS दिल्ली की पहली ओपन फीटल सर्जरी टीम में रहीं शामिल
बीकानेर की बेटी डॉ. ईहिना तिन्ना ने रचा इतिहास, AIIMS दिल्ली की पहली ओपन फीटल सर्जरी टीम में रहीं शामिल
गर्भावस्था के 25वें सप्ताह में गर्भस्थ शिशु की रीढ़ की हड्डी की हुई जटिल सर्जरी, 30 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने निभाई अहम भूमिका
बीकानेर। बीकानेर के लिए गर्व और गौरव की खबर सामने आई है। AIIMS नई दिल्ली के चिकित्सकों की टीम ने भारत में पहली बार गर्भस्थ शिशु की ओपन फीटल सर्जरी कर उसकी रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर समस्या का सफल उपचार किया। इस ऐतिहासिक सर्जरी में बीकानेर की बेटी डॉ. ईहिना तिन्ना (नियोनेटोलॉजिस्ट) भी शामिल रहीं।
जानकारी के अनुसार, यह जटिल ऑपरेशन गर्भावस्था के 25वें सप्ताह में किया गया। करीब छह घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 30 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सर्जरी की तैयारियों में लगभग पांच सप्ताह का समय लगा।
बताया गया है कि इस पूरी सर्जरी का खर्च भारत में मरीज को नहीं उठाना पड़ा, जबकि अमेरिका में इस तरह की सर्जरी पर करीब एक करोड़ रुपये तक खर्च हो सकता है।
मां और गर्भस्थ शिशु को प्रसव तक तथा उसके बाद भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा।
इस उपलब्धि में बीकानेर की डॉ. ईहिना तिन्ना की सहभागिता से शहर में खुशी और गर्व का माहौल है। डॉ. ईहिना और पूरी मेडिकल टीम को इस असाधारण उपलब्धि के लिए बधाइयां दी जा रही हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ