Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

डॉ. बी.एल. स्वामी ने सीपीआर व तत्काल टेम्पररी पेसमेकर लगाकर बचाई मरीज की जान

Bansal
shiv
shiv2
1 month ago
डॉ. बी.एल. स्वामी ने सीपीआर व तत्काल टेम्पररी पेसमेकर लगाकर बचाई मरीज की जान

डॉ. बी.एल. स्वामी ने सीपीआर व तत्काल टेम्पररी पेसमेकर लगाकर बचाई मरीज की जान

 

बीकानेर। आयुष्मान हार्ट केयर अस्पताल में डॉ. बी.एल. स्वामी ने एक गंभीर हृदय रोगी को नया जीवन दिया। लगभग पाँच दिन पूर्व घड़साना से आए इस मरीज की नब्ज़ (पल्स रेट) घटकर मात्र 15 प्रति मिनट रह गई थी और रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) पूरी तरह शून्य हो चुका था। अस्पताल पहुँचने के रास्ते में मरीज कई बार बेहोश हो चुका था।

जब परिजन मरीज को लेकर आयुष्मान हार्ट केयर पहुँचे, तब स्थिति बेहद गंभीर थी — मरीज की आँखों की पुतलियाँ फैल चुकी थीं और साँसें थमने के कगार पर थीं। डॉ. स्वामी ने बिना समय गँवाए तुरंत सीपीआर देना शुरू किया और मरीज को कैथ लैब में शिफ्ट कराया। अस्पताल पहुँचने के महज पाँच मिनट के भीतर टेम्पररी पेसमेकर लगाकर मरीज की जान बचाई गई।

बाद में स्थिति स्थिर होने पर मरीज को परमानेंट पेसमेकर भी सफलतापूर्वक लगाया गया, और उसे स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मरीज के परिजनों ने बताया कि डॉ. स्वामी अपनी त्वरित निर्णय क्षमता और कुशल उपचार से क्षेत्र के अनेक मरीजों की जान बचा चुके हैं। परिवार के चेहरों पर राहत और खुशी की लहर साफ देखी गई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: