Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

आज इतने बजे बीकानेर पहुंचेंगे डोटासरा और जूली, इस जगह होगी सभा

rk
7 hours ago
आज इतने बजे बीकानेर पहुंचेंगे डोटासरा और जूली, इस जगह होगी सभा

आज इतने बजे बीकानेर पहुंचेंगे डोटासरा और जूली, इस जगह होगी सभा 

 
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब बड़े सियासी घटनाक्रम में तब्दील होने जा रहा है। ‘पीबीएम सुधारो अभियान’ के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस की एक विशाल सभा आयोजित की जाएगी। इस सभा में हुंकार भरने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली विशेष रूप से बीकानेर पहुंच रहे हैं। दोनों दिग्गज नेता मंगलवार दोपहर 12 बजे बीकानेर आएंगे जिसके बाद सीधे सभा स्थल पहुंचेंगे।

लगातार दो दिनों तक होने वाले इन सियासी आयोजनों को लेकर बीकानेर की राजनीति में भारी हलचल है और प्रशासन की नजरें भी इन पर टिकी हुई हैं। मंगलवार को होने वाली इस महासभा के लिए कलेक्ट्रेट के सामने विशाल टेंट लगाकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार दोपहर को देहात कांग्रेस अध्यक्ष विशनाराम सियाग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल और सभा प्रभारी चेतन डूडी सहित कई स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने सभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाया। पीबीएम अस्पताल में व्यवस्था सुधार को लेकर चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। इस सभा में भारी भीड़ जुटाने के लिए स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

बीकानेर में लगातार दो दिनों तक होने वाले इन दो बड़े आयोजनों ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। एक तरफ जहां मंगलवार को पीसीसी चीफ और नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस अपनी एकजुटता और जनाधार दिखाने का प्रयास करेगी, वहीं दूसरी तरफ बुधवार को सामाजिक संगठनों के बहाने अंदरूनी सियासी समीकरणों को साधने की कोशिश की जा रही है। बीकानेर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा आम है कि इन दोनों आयोजनों में जुटने वाली भीड़ से ही आगामी दिनों में कई स्थानीय नेताओं का कद और उनका राजनीतिक भविष्य तय होगा। फिलहाल, दोनों ही धड़े अधिक से अधिक भीड़ जुटाकर अपना वर्चस्व साबित करने की होड़ में लगे हैं।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: