Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में 17 मई को होगी जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता

rk
6 hours ago
बीकानेर में 17 मई को होगी जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता
बीकानेर में 17 मई को होगी जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता
 
प्रतियोगिता के बैनर का हुआ भव्य विमोचन
सातवीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 17 मई 2026 को बीकानेर में किया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार हेतु तैयार किए गए बैनर का विमोचन श्री नवलेश्वर मठ सिद्धपीठ के अधिष्ठाता पूज्य श्री योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज द्वारा किया गया।
साथ ही बीकानेर वेलनेस सेंटर, चलाना हॉस्पिटल में भी प्रतियोगिता के बैनर का विमोचन किया गया,जहां उपस्थित अतिथियों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. वत्सला गुप्ता,आकांक्षा,डॉ.विजय चलाना, अनिल जी, प्रतीक चलाना जी, डॉ. शिव जी, रिद्धि जी, डॉ. आर.के. सोनी, योगासन बीकानेर की जिला प्रभारी श्रीमती स्नेहा नारंग,भवानी शंकर सांखला,नन्दकिशोर गहलोत, जयचंद उपाध्याय,विकास जोशी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने योगासन को स्वास्थ्य, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए युवाओं को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
योगासन बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित यह जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 17 मई 2026 को बीकानेर वेलनेस सेंटर, चलाना हॉस्पिटल में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 9 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर जिलेभर के खिलाड़ियों एवं योग प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एक प्रतिभागी अधिकतम चार इवेंट्स में भाग ले सकेगा। जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग तथा सीनियर ए, बी एवं सी वर्ग के खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण शुल्क ₹300 निर्धारित किया गया है।
जिला प्रभारी श्रीमती स्नेहा नारंग ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पंजीकरण के दौरान आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र एवं रिस्क प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
प्रतियोगिता के सभी इवेंट्स में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्रत्येक इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
— स्नेहा नारंग
जिला प्रभारी, योगासन बीकानेर

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: