Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर वेलनेस सेंटर में आयोजित हुई जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक समापन

rk
1 month ago
बीकानेर वेलनेस सेंटर में आयोजित हुई जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक समापन
बीकानेर वेलनेस सेंटर में आयोजित हुई
जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक समापन
विजेताओं को मिले मेडल और प्रमाण पत्र,अब राज्य स्तर पर हुनर दिखाएंगे खिलाड़ी
 
बीकानेर। दिनांक 19मई 2026,प्रदेश योगासना की जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पूज्य श्यामसुंदर दास जी महाराज, डॉ. संतोष सिस्मा (आयुर्वेदिक विभाग बीकानेर), प्रतीक जी चलाना,डॉ.अनिल जी,महेश जी सारस्वत सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के 6-6 आयु वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें 10 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने योगासना की विभिन्न मुद्राओं में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम तैयार करने में अनुभवी निर्णायक मंडल की टीम आकांक्षा माथुर नवरत्न स्वामी,दीपिका, रामकुमार, ऋषिका व्यास, कार्तिक ओझा,अजय,नंदकिशोर गहलोत,विकास जोशी,मोहित स्वामी,रेखा राठौड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पूरे आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। आयोजन समिति द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम समापन समारोह में अतिथि के रूप में भाजपा उपाध्यक्ष दीपक जी पारीक, लक्ष्मण जी मोदी, मनोज जी बजाज (सिंथेसिस), विजय जी चलाना, योगासन बीकानेर की जिला प्रभारी श्रीमती स्नेहा नारंग और योगासन बीकानेर के सेक्रेटरी भवानीशंकर सांखला उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
सीनियर वर्ग में
मदन मारू, चंपालाल, शोभा, रामकिशन, जानवी, सिमरन, मनीष, अशोक, दीपक, सपना, कमलेश, कविता, दीक्षित, सोनू, माधवी, लक्षिता, विजयश्री, उमेश, विकास विजेता रहे।
जूनियर वर्ग में
खुशी, योगिता, मुकुल, भगवती, दीपिका, अंकिता, तेज प्रकाश, सवाई सिंह, जनक, अभिनव, दीपिका, प्रगति, सूर्य विजेता रहे।
सब जूनियर वर्ग में
डिंकू, डिम्पल,अंशुयां, भरत शर्मा, पूनम, ऋतु, आशुष्मान, वेद, पूनम कोमल, कनिष्का, पिनल आदि विजेता रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का कार्य करती हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार जताया गया।
प्रतियोगिता के सभी गोल्ड मेडल विजेता आगामी स्टेट गेम्स में भाग लेंगे। यह जानकारी आयोजन समिति से जुड़े नंदकिशोर गहलोत ने दी

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: