Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं ने दिखाया दमखम

Bansal
shiv
shiv2
4 months ago
जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं ने दिखाया दमखम

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं ने दिखाया दमखम

जिला स्तरीय तैराकी सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय राजीव गांधी तरणताल पर किया गया। संघ के सचिव शशांक शेखर जोशी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटनजनसेवी श्री जे. पी. व्यास किया। इस अवसर पर जहां श्री व्यास ने बीकानेर के तैराकों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया वहीं शशांक शेखर जोशी ने ऐसे आयोजनों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देने का आश्वाशन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के वरिष्ठ तैराकी प्रशिक्षक श्री गिरीराज जोशी ने की।

संघ के सचिव शशांक शेखर जोशी ने बताया कि सब जूनियर प्रतियोगिता में बॉयज ग्रुप वन के 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता के दौरान प्रथम स्थान पर रंजन, द्वितीय स्थान पर माधव और तृतीय स्थान पर मयंक रहे। इसी वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता के दौरान माधव प्रथम, वैराज द्वितीय तथा वैभव तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग के 200 मी. फ्री स्टाइल में माधव, मुकुंद और वैभव क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग की बॉयज ग्रुप सैकेंड 50 मीटर फ्री स्टाइल में कर्णव प्रथम, नयांश द्वितीय और नभ्य तृतीय स्थान पर रहे। बॉयज ग्रुप थर्ड के 100 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में आदित्य प्रथम, देवयश द्वितीय और गौरव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बॉयज ग्रुप थर्ड के 200 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में आदित्य प्रथम, देवयश द्वितीय एवं गौरव तृतीय स्थान पर रहे। गर्ल्स ग्रुप थर्ड 100 मी. फ्री स्टाइल में तेजस्वी और किंजल ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग 200 मी. फ्री स्टाइल में नवीन, केशव और माधव क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 800 मी. फ्री स्टाइल में नवीन, बजरंग और अनिकेत क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वहीं इसी वर्ग की 50 मी. बटर फ्लाइ में नवीन, यशवीर और माधव क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम स्थानीय ब्रह्म बगीचा परिसर में 17 मई की शाम को 6:30 बजे रखा गया है। 

जिला तैराकी संघ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिनेश जी, राजा व्यास, नवीन सेवग, देवेंद्र पटवा, गौरव छंगाणी आदि का धन्यवाद ज्ञापित किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: