Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 'विजयी योद्धा एवं कुशल प्रशासक के रूप में महाराणा प्रताप' विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

Bansal
6 hours ago
राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 'विजयी योद्धा एवं कुशल प्रशासक के रूप में महाराणा प्रताप' विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 'विजयी योद्धा एवं कुशल प्रशासक के रूप में महाराणा प्रताप' विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित

बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में दिवेर युद्ध विजय महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय 'विजयी योद्धा एवं कुशल प्रशासक के रूप में महाराणा प्रताप' रखा गया, जिसमें विभिन्न विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और प्रशासनिक कुशलता पर अपने विचार व्यक्त किए।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र पुरोहित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों और राष्ट्रभक्ति को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर सुखाराम ने दिवेर युद्ध के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि "दिवेर का युद्ध महाराणा प्रताप के अद्भुत रण-कौशल और उनके सुपुत्र कुंवर अमर सिंह की अप्रतिम बहादुरी व शौर्य के लिए जाना जाता है।" इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉक्टर घनश्याम बिठ्ठू एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफेसर विक्रमजीत, डॉक्टर विजय सिंह, प्रोफेसर श्यामा अग्रवाल तथा डॉक्टर निर्मल रांकावत भी गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉक्टर शेर सिंह कुड़ी, डॉक्टर महेंद्र सिंह और डॉक्टर धीरज शर्मा ने निभाई। निर्णायकों के पारदर्शी मूल्यांकन के आधार पर परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: संजू कंवर
द्वितीय स्थान: प्रियंका
तृतीय स्थान: निखिल चौधरी
अब संभाग स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 17 सितंबर 2026 को राजकीय डूंगर महाविद्यालय में किया जाएगा, जिसमें संभाग के विभिन्न जिलों के विजेता प्रतिभागी भाग लेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: