Khulasa Online
Breaking
• ईरान ने अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया, कहा- पूर्ण युद्धविराम के बिना कोई समझौता नहीं; ट्रम्प बोले- ईरान को किसी हालात में न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने देंगे • कोर्ट ने इस मामले में 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा, जानें क्या है मामला • पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी यह फेमस एक्ट्रेस! जन्मदिन से छह दिन पहले क्यों दी जान? पुलिस ने शुरू की जांच • दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोडक़र घुसी कार, स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भागा, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद • ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर इजराइली हमला, ट्रम्प ने यहां अटैक करने से किया था मना; जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास धमाका • ईरान ने अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया, कहा- पूर्ण युद्धविराम के बिना कोई समझौता नहीं; ट्रम्प बोले- ईरान को किसी हालात में न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने देंगे • कोर्ट ने इस मामले में 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा, जानें क्या है मामला • पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी यह फेमस एक्ट्रेस! जन्मदिन से छह दिन पहले क्यों दी जान? पुलिस ने शुरू की जांच • दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोडक़र घुसी कार, स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भागा, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद • ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर इजराइली हमला, ट्रम्प ने यहां अटैक करने से किया था मना; जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास धमाका
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

जिला उद्योग संघ, बीकानेर चुनाव : विनोद बाफना ने सुशील थिरानी के समर्थन में नाम वापस लिया

rk
2 weeks ago
जिला उद्योग संघ, बीकानेर चुनाव : विनोद बाफना ने सुशील थिरानी के समर्थन में नाम वापस लिया

जिला उद्योग संघ, बीकानेर चुनाव: विनोद बाफना ने सुशील थिरानी के समर्थन में नाम वापस लिया
बीकानेर। जिला उद्योग संघ, बीकानेर के आगामी चुनाव (20 मार्च 2026) के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री विनोद बाफना ने संगठन के व्यापक हित एवं एकजुटता को ध्यान में रखते हुए अपना नाम वापस लेने की घोषणा की है।
श्री विनोद बाफना ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उद्योग संघ को मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री सुशील थिरानी को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
श्री बाफना ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बीकानेर के उद्योगों का विकास एवं उद्योगपतियों के हितों की रक्षा करना है, और इसी भावना के साथ उन्होंने यह निर्णय लिया है ताकि संगठन में एकता बनी रहे और मजबूत नेतृत्व सामने आए।
श्री सुशील थिरानी ने श्री विनोद बाफना के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कदम उद्योग संघ में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी साथियों को साथ लेकर पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित उद्योगपतियों एवं पदाधिकारियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन की एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: