Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, संवेदनशील मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, संवेदनशील मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

बीकानेर: जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, संवेदनशील मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

बीकानेर, 21 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी  निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा ने बुधवार को पूगल पंचायत समिति क्षेत्र में निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूगल के उपखंड स्तरीय निर्वाचन नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। यहां नियुक्त कार्मिकों को प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूगल पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के अलावा पंच-सरपंच चुनाव पहले चरण में होने हैं। इसके लिए मतदान दल, निर्धारित केंद्रों तक पहुंच गए हैं। इसके मद्देनजर अगले पांच दिन नियंत्रण कक्ष के कार्मिक अतिरिक्त गंभीरता रखे। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में प्राप्त प्रकरणों एवं इनकी स्थिति की समीक्षा की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने यहां एक संवेदनशील मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां कानून व्यवस्था की स्थिति जानी और कहा कि प्रत्येक केंद्र पर पुलिस द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। केंद्रों पर पर्याप्त जाब्ता तैनात किया गया है। उन्होंने केंद्र पर पेयजल, छाया, प्रवेश, बैठक, सुरक्षा, रेम्प, विशेष योग्यजनों के लिए व्हील चेयर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों की बैठक ली। प्रकोष्ठों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की और कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ के कार्मिक पूर्ण गंभीरता से काम करें। सभी रिटर्निंग अधिकारी और पुलिस अधिकारियों से समन्वय रखें। उन्होंने सभी आवश्यक रिपोर्ट्स समय पर भिजवाने अथवा अपलोड करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी  सत्यनारायण सुथार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: