Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

जिला कलेक्टर निशांत जैन का एक्शन मोड: जिला परिषद और केंद्रीय बस स्टैंड का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

rk
2 weeks ago
जिला कलेक्टर निशांत जैन का एक्शन मोड: जिला परिषद और केंद्रीय बस स्टैंड का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिला कलेक्टर निशांत जैन का एक्शन मोड: जिला परिषद और केंद्रीय बस स्टैंड का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बीकानेर, 29 जून। जिला कलेक्टर निशांत जैन सोमवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने पहले जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और बाद में केंद्रीय बस स्टैंड पहुंचकर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को समयबद्ध कार्य निष्पादन, गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए।

जिला परिषद कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लंबित एवं निस्तारित प्रकरणों, विधानसभा प्रश्नों के जवाब, परिवादों और जांच संबंधी मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े सभी मामलों का नियमानुसार और तय समय सीमा में निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके।

उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविरों के प्रभावी संचालन और नियमित निरीक्षण पर जोर देते हुए अटल ज्ञान केंद्रों के निर्माण कार्यों की प्रगति भी जानी। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संभाग स्तरीय क्वालिटी कंट्रोल लैब का भी दौरा किया। यहां उपलब्ध आधुनिक उपकरणों की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और प्रभावी मॉनिटरिंग पर बल दिया। साथ ही जलग्रहण विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए योजनाबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिला कलेक्टर केंद्रीय बस स्टैंड पहुंचे, जहां उन्होंने साफ-सफाई, टिकट व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और पूछताछ कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर बस स्टैंड की व्यवस्थाओं में स्पष्ट सुधार दिखाई देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि के बाद दोबारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

कलेक्टर ने बस स्टैंड परिसर में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाने, यात्रियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने तथा पूछताछ कक्ष को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बसों के संचालन, समय-सारिणी और गंतव्य की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, रोडवेज डिपो प्रबंधक इंदिरा गोदारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: