Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

खेत से रेत निकालने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप; बीकानेर रेफर

Bansal
7 hours ago
खेत से रेत निकालने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप; बीकानेर रेफर

खेत से रेत निकालने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप; बीकानेर रेफर
बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र के बांगड़सर में खेत से रेत निकालने को लेकर विवाद के बाद एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक के सिर और कंधे पर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया।
पुलिस को दी रिपोर्ट में बांगड़सर निवासी सुरेश कुमार पुत्र शिवकुमार, उम्र 28 वर्ष ने बताया कि वह 7 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे चक 02 डीओबीबी, बांगड़सर ब्रांच की 17 आरडी के पास कैलाश पुत्र प्रेमाराम के खेत में काम कर रहा था।
रिपोर्ट के अनुसार इसी दौरान बांगड़सर निवासी राकेश पुत्र बुजलाल वहां पहुंचा और खेत से रेत निकालने को लेकर विवाद करने लगा। सुरेश ने आरोप लगाया कि राकेश ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान लकड़ी के डंडे से उसके सिर और कंधे पर वार किया गया।
शोर सुनकर परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद घायल सुरेश को बज्जू अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसके सिर और कंधे पर चोटें बताईं और आगे के उपचार के लिए बीकानेर रेफर कर दिया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच वृत्ताधिकारी कोलायत जयपाल सिंह जैतावत द्वारा की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: