Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

चाचा-भतीजे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मारपीट के मामले, मारपीट में तीन घायल, दो को बीकानेर भेजा

6 hours ago
चाचा-भतीजे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मारपीट के मामले, मारपीट में तीन घायल, दो को बीकानेर भेजा


चाचा-भतीजे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मारपीट के मामले, मारपीट में तीन घायल, दो को बीकानेर भेजा
महेश देरासरी
महाजन।  समीपवर्ती सूंई गांव की रोही में कृषि भूमि को लेकर चाचा-भतीजे के बीच हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाते हुए महाजन थाने में अलग-अलग मामले दर्ज कराए है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार धनियासर पल्लू निवासी केशुराम पुत्र हंसराज ने रिपोर्ट में बताया कि सूंई की रोही में उसका ट्यूबवेल है। जहां उसके पिता हंसराज, माता ज्याणी देवी तथा भाई गोमदराम और मंशाराम कृषि कार्य के लिए रहते है। आरोप है कि शनिवार देर रात धनियासर निवासी लालचंद, इंद्राज पुत्रगण मनीराम अपनी पत्नियों सहित पिकअप वाहन में खेत पर पहुंचे और एकराय होकर लाठियों व कुल्हाड़ी से परिवार पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घायलों को महाजन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल हंसराज को बीकानेर रेफर किया गया। वहीं गोमदराम के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से लालचंद पुत्र मनीराम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सूंई की रोही स्थित उसके ट्यूबवेल पर उसका भाई इंद्राज परिवार सहित रहता है। कृषि भूमि को लेकर फोन पर चाचा पक्ष से विवाद होने के बाद वह बातचीत के लिए खेत पहुंचा। जहां केशुराम, मंशाराम, गोमदराम पुत्रगण हंसराज, परसराम, रिछपाल पुत्रगण नानूराम तथा पुष्पेंद्र पुत्र रामस्वरूप पहले से घात लगाकर बैठे थे। खेत पहुंचते ही सभी ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर परस्पर मारपीट के मामले दर्ज कर लिए है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह कर रहे है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: