वाइन शॉप पर विवाद, काम करने वाले युवक के साथ थप्पड-मुक्कों से की मारपीट
खुलासा न्यूज,बीकानेर। वाइन शॉप के ठेके पर कार्यरत युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में छतरगढ़ पुलिस थाने में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मघाराम ने इस सम्बंध में रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह महादेववाली स्थित ठेके पर काम करता है। जहां पर 12 जुलाई की रात को 10 बजे के आसपास काम करके अपने कमरे में जा रहा था।
इस दौरान तुलसाराम, रामनिवास, लालाराम ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए गला दबाकर नीचे गिरा दिया। जिसके बाद आरोपियों ने थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ