जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
खुलासा न्यूज, बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत), जिला शाखा बीकानेर के तत्वावधान में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन पीएम श्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटगेट, बीकानेर में किया गया। सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर व विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा(मुख्यालय) बीकानेर रामगोपाल शर्मा पधारे।
कोजाराम सियाग प्रदेशाध्यक्ष, पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन(नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) राजस्थान ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में भाग लेते हुए शिक्षक - शिक्षार्थी हित एवं सार्वजनिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन गोदारा,आदूराम मेघवाल,वरिष्ठ शिक्षक नेता शिवशंकर गोदारा,शिक्षक नेता राजेश तरड़ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बालाराम मेघवाल,भी अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष महेंद्र भंवरिया ने शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए छह वर्षों से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, वेतन संरक्षण, टीईटी में छूट, स्टाफिंग पैटर्न लागू करने, रिक्त पदों को भरने तथा शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की। सम्मेलन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न प्रावधानों पर भी चर्चा की गई तथा सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, विद्यालयों में आवश्यक संसाधन एवं शिक्षक उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
जिला मंत्री हेमेन्द्र बाना ने संगठन की आगामी गतिविधियों एवं शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में उपस्थित शिक्षकों ने एकजुट होकर शिक्षक हित एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन पांचू ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने किया। कार्यक्रम में जिला संयोजक राजूराम सोलंकी, कोषाध्यक्ष गणेश डोगीवाल,नंदकिशोर सोलंकी,प्रदीप सिंह, महावीर कटारिया, जयश्री चौधरी, अरुणा स्वामी, सरला,बीकानेर ब्लॉक अध्यक्ष सोहनलाल कूकना, डूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम साहू,नोखा ब्लॉक अध्यक्ष हारून कुरैशी,मंत्री मालचंद भार्गव,खाजूवाला अध्यक्ष जसविंदर,मंत्री अमित विश्नोई,पांचू ब्लॉक मंत्री भेराराम,किशन गोदारा(लूणकरणसर), प्रदीप बिजारणियां,सुगनदास स्वामी,प्रधानाचार्य रामलाल डागला,प्रधानाचार्य शिवरतन चाहर,प्रधानाचार्य मांगीलाल मुंड,प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सारण, श्री कृष्ण चौधरी,मांगीलाल सुथार,राजेश झुरिया, रतिराम जाखड़, देवकिशन जाखड़, ओमप्रकाश कूकना, इल्मुद्दीन, अशरफ, मघाराम कस्वां, जगदीश ढाका,भागीरथ साहू,संजीव यादव, मोहम्मद सद्दीक, पोखर राम,राजीव गौतम,जगदीश कड़वासरा,मंजू यादवा,ललिता गुप्ता,मीनाक्षी बिठू,रणजीत झोरड़,चीमाराम सिल्ला,अनीता कुमारी,जगदीश रामावत,कौशल्या चौधरी,सांवरलाल सारण, सलीम सिकलीगर,कृष्ण जांदू सहित अनेक शिक्षक एवं संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ