बीकानेर: दो युवतियों और एक नाबालिग के लापता होने से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी तलाश में
बीकानेर: दो युवतियों और एक नाबालिग के लापता होने से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी तलाश में
बीकानेर। जिले में युवतियों और नाबालिगों के लापता होने के मामले सामने आने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। डूंगरगढ़ और नोखा थाना क्षेत्रों में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं। संबंधित परिजनों ने पुलिस थानों में रिपोर्ट दर्ज करवाकर लापता बेटियों की तलाश करने की मांग की है।
डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सामने आए पहले मामले में युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए अज्ञात व्यक्ति पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है। परिवादी के अनुसार, 19 अक्टूबर को उसकी बेटी लापता हो गई। वहीं, इसी थाना क्षेत्र में सामने आए दूसरे मामले में युवती के पिता ने बताया कि 20 अक्टूबर की शाम अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। दोनों मामलों में परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
इसी बीच नोखा थाना क्षेत्र में भी एक नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग के नाना ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी दोहिती उनके घर पर रहती थी और 19 अक्टूबर को बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
तीनों मामलों में परिजन लापता बेटियों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर मामलों की जांच और तलाश की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ