Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई के मामले में निदेशक को पद से हटाया

rk
1 month ago
बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई के मामले में निदेशक को पद से हटाया

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में एसीबी द्वारा बीते दिनों की गई कार्रवाई के मामले में अब बड़ा एक्शन हुआ है। राज्स सरकार ने इस पूरे प्रकरण में अब नामित निदेशक को पद से हटा दिया है। सरकर की और से आदेश जारी कर नामित निदेशक जुगल किशोर पुत्र सतपाल को निदेशक मंडल  के सदस्य पद से तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया है। प्रबंध निदेशक श्वेता चौहान ने मंगलवार को ये आदेश जारी किए।

 

बता दे कि  जुगल किशोर को सरकार की ओर से नामित निदेशक बनाया गया था। एसीबी ने बीते दिनों बीकानेर में कार्रवाई करते हुए निदेशक समेत 5 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।
राजस्थान राज्य बीज निगम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि निगम किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य करता है। ऐसे में, जुगल किशोर को हटाया गया है।

 


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पिछले दिनों एक युवक स्वतंत्र ज्याणी को 85 लाख रुपए के साथ एक प्राइवेट बस से दबोचा था। उसने बताया कि रुपए उसके मामा जुगल किशोर बिश्नोई के हैं। तुरंत ही जुगल किशोर के घर पर भी दबिश दी गई। जहां से डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा राशि नगद बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में जुगल किशोर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: