Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

शिक्षा निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर की कार्यवाही

rk
1 month ago
शिक्षा निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर की कार्यवाही


शिक्षा निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर की कार्यवाही
बीकानेर। प्रारम्भिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशक  सीताराम जाट ने सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के साथ राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में प्रवेश उत्सव की प्रगति, शैक्षणिक व्यवस्था एवं आउट ऑफ स्कूल बालकों के विद्यालय में प्रवेश, नामांकन में वृद्वि आदि के  संबंध में समीक्षा की गई। 
इस दौरान श्री जाट ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, धीरदेसर चोटियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यापक श्री मोहम्मद रफीक बिना किसी पूर्व सूचना/ स्वीकृति/अनुमति के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जिनके विरूद्व राजस्थान असैनिक सेवाएं वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1958 के नियम 17 के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धीरदेसर चोटियान के निरीक्षण के दौरान प्रवेशोत्सव कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संचालित नहीं करने के कारण विद्यालय के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालय में कार्यरत श्री मुकेश कुमार झरवाल के वर्ष 2019 से कमोबेश लगातार उपखंड एवं तहसील कार्यालय में कार्य करने तथा दिसम्बर, 2023 के पूर्व अन्य कार्यालयों में कार्यरत शिक्षा विभाग के कार्मिकों के विभाग में कार्यग्रहण करने हेतु बार-बार जारी किए निर्देशों के बावजूद विद्यालय में कार्यग्रहण नहीं करने के कारण श्री मुकेश कुमार झरवाल को तुरंत निलंबित करने के निर्देश दिए गए।
औचक निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लिखमादेसर में प्रवेशोत्सव एवं शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अल्प प्रगति पाए जाने एवं प्रवेशोत्सव को व्यवस्थित रूप से संचालित नहीं करने के कारण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लिखमादेसर के प्राचार्य श्री लक्ष्मीकांत वर्मा के विरूद्व राजस्थान असैनिक सेवाएं वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1958 के नियम 17 के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान निदेशक, प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, श्रीडूंगरगढ द्वारा संस्था प्रधानों की वाकपीठ संगोष्ठी को भी संबोधित किया। इस दौरान ब्लॉक के सभी प्राचार्य/संस्था प्रधानों से निदेशक द्वारा विद्यालयों में प्रवेशोत्सव को प्रभावी ढंग से संचालित करने, आउट ऑफ स्कूल एवं आंगनबाडी में अध्ययनरत बालकों का अविलंब विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित करने, विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: