ढाणी में लगी आग घरेलू सामान और आभूषण सहित दो झोपड़े और 2 क्विंटल मोठ जली
ढाणी में लगी आग घरेलू सामान और आभूषण सहित दो झोपड़े और 2 क्विंटल मोठ जली
कक्कू। कक्कू क्षेत्र में जालपी नाड़ी के पास एक ढाणी में मंगलवार को आग लग गई। इस घटना में दुलाराम बेटा आशूराम मेघवाल के दो झोपड़े जलकर राख हो गए। आग से करीब दो क्विंटल मोठ, घरेलू सामान और आभूषण भी जल गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय दुलाराम पास के खेत में काम कर रहा था। उसके बच्चे स्कूल गए थे और बेटी संगीता काका की ढाणी में थी। इस वजह से ढाणी में कोई मौजूद नहीं था।
पास के खेत में काम कर रहे नरपत सिंह चंदाराम मेघवाल ने आग की लपटें देखकर बचाने की कोशिश की। उन्होंने दो माचे निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते दोनों झोपड़े और उनमें रखा सारा सामान जल गया। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ