ढाणी में भीषण आग: 15 बकरियों की जिंदा जलने से मौत, खेती-किसानी और घरेलू सामान जलकर राख
ढाणी में भीषण आग: 15 बकरियों की जिंदा जलने से मौत, खेती-किसानी और घरेलू सामान जलकर राख
श्रीकोलायत। गजनेर थाना क्षेत्र के हाडला गांव के तेजसिंहपुरा में सोमवार दोपहर एक ढाणी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में 11 बकरियों और चार बकरी के बच्चों सहित कुल 15 पशुओं की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ढाणी में रखा कृषि उपकरण, घरेलू सामान और अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गई। आगजनी की इस घटना में पशुपालक परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।परिवार रिश्तेदारों के यहां गया था, पीछे से लगी आग
पुलिस के अनुसार सियाणा गांव निवासी राजूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि वह हाडला गांव के तेजसिंहपुरा में शायर कंवर के खेत में खेती-किसानी और पशुपालन का कार्य करते हैं। उनका परिवार खेत में बनी ढाणी में रहता है। सोमवार को राजूराम अपने परिवार के साथ मोखा गांव में रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर में अचानक ढाणी में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर परिवार के लो मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने ढाणी में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया था।40 क्विंटल कचरा सहित घरेलू और कृषि सामान स्वाहा
आग इतनी भीषण थी कि छप्पर के पीछे रखा करीब 40 क्विंटल कचरा भी जलकर राख हो गया। इसके अलावा खाट, कुर्सियां, कृषि उपकरण, पाइप और घरेलू उपयोग का अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। हादसे में 11 बकरियों और 4 बकरी के बच्चों की मौत से परिवार को पशुधन का भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।पुलिस ने दर्ज किया मामला, आग के कारणों का खुलासा नहीं
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। राजूराम मेघवाल की रिपोर्ट के आधार पर आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों
का पता नहीं चल पाया है। इस हादसे ने परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ