Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने हुसंगसर ग्राम पंचायत भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

rk
1 week ago
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने हुसंगसर ग्राम पंचायत भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
केंद्रीय मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल और खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने हुसंगसर ग्राम पंचायत भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
 
गांव-गांव में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार बदलते भारत का परिचायक : अर्जुन राम मेघवाल
 
विकास कार्यों से बदला हुसंगसर का नक्शा : डॉ. विश्वनाथ मेघवाल
 
बीकानेर, 2 मई। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को नवसृजित ग्राम पंचायत भवन का हुसंगसर का लोकार्पण किया। इस दौरान खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल भी मौजूद रहे।
 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री  मेघवाल ने कहा कि देश के गांव-गांव में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार बदलते भारत का परिचायक है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है वहीं हुसंगसर जैसे गांव आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज गांवों के विकास के लिए पूर्व की तुलना में कई गुना अधिक पैसा आ रहा है, जिससे गांव की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि पिछले बात वर्षों में देश में योजनाओं का आकार, गति, तकनीक तथा पारदर्शिता में वृद्धि हुई है। 
 
केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर हुसंगसर में ग्रामीण बैंक की शाखा खुलवाने, उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमानत करने, विद्यालय के अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण  आदि मामलों में आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से करने का विश्वास दिलाया। साथ ही यहां अत्याधुनिक लाइब्रेरी निर्माण के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। वहीं आवश्यक अतिरिक्त राशि सीएसआर मद से उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में हो रही है विकास कार्यों के बारे में भी बताया। 
 
खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि वर्ष 2013-18 के दौरान हुसंगसर को नई ग्राम पंचायत बनाया गया था। इसके बाद क्षेत्र का में अनेक विकास कार्य हुए, जिससे यहां का नक्शा बदल गया है। अब हुसंगसर को अपना पंचायत भवन मिला है, जिससे स्थानीय लोगों के सरकारी कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 तक खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में 47 ग्राम पंचायत थी। उनके द्वारा 47 नई पंचायतें सृजित करवाई गई हैं। 
 
विधायक ने कहा कि वर्ष 2008 में खाजूवाला में सीनियर सेकेंडरी स्तर की सिर्फ तीन स्कूलें थी, जो कि अब बढ़कर 70 हो गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रत्येक बजट में क्षेत्र को अनेक सौगातें दी गई हैं। कवरसेन लिफ्ट योजना के खालों के सुदृढ़ीकरण के लिए पहली बार 185 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि भविष्य में भी किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। 
 
क्षेत्र को दी अनेक विकास कार्यों की सौगात
 
इससे पहले केंद्रीय मंत्री तथा खाजूवाला विधायक ने 33.08 लाख रुपए की लागत से बने ग्राम पंचायत भवन तथा मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण किया। उन्होंने अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण कर आमजन को कई सौगातें दी। इनमें हुसंगसर की विभिन्न गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य 9.53 ला रुपए, नगासर स्वामी समाज शमशान भूमि चारदीवारी निर्माण 5 लाख, मूलसिंह के घर से भंवरलाल नाई के घर और गुल्लूराम नाई के घर से मंदिर की ओर सीसी ब्लॉक निर्माण 15 लाख,  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुसंगसर की चार दिवारी, मुख्य द्वार व अन्य निर्माण कार्य 19.28 लाख, ग्राम  नगासर सामुदायिक भवन निर्माण, चार दिवारी व अन्य विकास कार्य 15 लाख, नगासर नायक समाज शमशान भूमि पर चार दिवारी 5 लाख तथा ग्राम पंचायत भवन के चार दिवारी मुख्य द्वार और सीसी ब्लॉक सहित अन्य कार्य 18.59 लाख सम्मिलित रहे।
 
इस दौरान  श्याम पंचारिया, उपखंड अधिकारी  महिमा कसाना, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य,  महावीर चारण, कौशल शर्मा,  प्रकाश मेघवाल,  तोलाराम कूकणा और  शिवलाल प्रजापत सहित अन्य गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: