देवउठनी एकादशी पर बनेंगे कई खास संयोग, इन 3 राशि वालों का चमकेगा भाग्य और मिलेगा बड़ा लाभ
देवउठनी एकादशी पर बनेंगे कई खास संयोग, इन 3 राशि वालों का चमकेगा भाग्य और मिलेगा बड़ा लाभ
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन पूर्वाभाद्रपद और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ सिद्धि योग का संयोग रहेगा। वहीं, इस पावन तिथि पर भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागेंगे। ऐसे में देवउठनी एकादशी का दिन कुछ राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रह सकता है। इन जातकों को धन लाभ और मान-सम्मान मिलने के साथ भाग्य का भी पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग बनेंगे। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए देवउठनी एकादशी का समय अनुकूल रह सकता है। आपकी मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपको आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। इसके अलावा नौकरी को लेकर बड़ी डील होगी। आय के नए अवसर बनेंगे और धन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं। परिवार में भी सुखद माहौल बना रहेगा। कई नए अवसर मिल सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्यशाली साबित हो सकता है। धन लाभ होगा। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। इसके अलावा विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने के योग हैं। विवाह के लिए घर से मंजूरी मिलने के योग हैं। लंबे समय से रुके हुए काम भी गति पकड़ सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। आपके प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और उनका सहयोग भी मिल सकता है। सफलता मिलने से जीवन में अच्छे बदलाव महसूस होंगे। आत्मविश्वास इस सम. आपका बढ़ेगा। सामाजिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ