Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खुलासा ने खोली पोल तो चेता विभाग, बड़े नाम वाले संस्थानों में नहीं सुरक्षा के पूर्ण बंदोबस्त, थमाएं गए नोटिस, पढ़ें खबर

Bansal
shiv
shiv2
3 months ago
खुलासा ने खोली पोल तो चेता विभाग, बड़े नाम वाले संस्थानों में नहीं सुरक्षा के पूर्ण बंदोबस्त, थमाएं गए नोटिस, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया था। जिसके बाद बीकानेर में भी बेलगाम चल रहे कोचिंग इंस्टीट्यूट को लेकर खुलासा न्यूज ने बीकानेर के विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देजनर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें बताया गया था कि कोचिंग सेंंटर शिक्षा के नाम पर केवल बच्चों के परिजनों की गाढ़ी कमाई का पैसा लूट रहे है जबकि सुरक्षा के नाम पर कोई भी नियमों को फॉलो नहीं किया जा रहा है।

खुलासा में खबर प्रकाशित होते ही बीकानेर का प्रशासन एक्टिव हुआ और इसको लेकर जानकारी एकत्रित की गयी। जानकारी के बाद ऐसी सूचनाएं सामने आयी जिसके बाद तुरंत प्रशासन की टीम हरकत में आयी और कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण शुरू किया गया। शहर के अनेक स्थानों पर कोचिंग सेंटर का जब निरीक्षण किया गया तो दावों की पोल खुलती हुई नजर आयी। 
कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण के दौरान शहर के प्रतिष्ठित माने जाने वाले कांसेप्ट कोचिंग सेंटर, बुड़ानिया कोचिंग सेंंटर, बॉस कोचिंग सेंंटर में भंयकर अनियमितताएं मिली है। 


जिसके चलते कई संस्थानों को नोटिस जारी किए है। जिनमें बॉस कोचिंग सेंटर, कांसेप्ट कोचिंग सेंटर सहित अनेक संस्थानों को नोटिस दिए गए है। जानकारी के अनुसार कांसेप्ट में फायर सिस्टम पुरा नहीं मिला और एनओसी तक जारी नहीं हुई है साथ ही बाहर निकलने का रास्ता तक नहीं मिला जेा कि आपात स्थितियों में उपयोग में लिया जा सके। वहीं बॉस कोङ्क्षचग सेंटर में सुरक्षा के अतिआवश्यक कुछ भी संसाधन नहंी मिले साथ ही गैस कीट भी एक्सपाइयरी डेट का मिला है। वहीं कई अन्य संस्थानों में भी भारी कमियां मिली जिनको नोटिस थमाएं गए है। ऐसे में आने वाले दिनों में इन संस्थानों  के साथ कई और सेंटर पर कार्रवाई होने की उम्मीद है। 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: