Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: मोबाइल से प्राइवेट तस्वीरों का एक्सेस किया हासिल और ब्लैकमेल कर मांगे रुपए

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: मोबाइल से प्राइवेट तस्वीरों का एक्सेस किया हासिल और ब्लैकमेल कर मांगे रुपए

बीकानेर: मोबाइल से प्राइवेट तस्वीरों का एक्सेस किया हासिल और ब्लैकमेल कर मांगे रुपए 


बीकानेर। मोबाइल में अनचाहे एप डाऊनलोड करना घातक हो सकता है। इससे आप भी साइबर ठगी का शिकार बन सकते हो। इसलिए किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले सावधानी अनिवार्य है।  ऐसे ही एक मामला बीकानेर का सामने आया है। मोबाइल पर इंस्टेंट लोन लेने के चक्कर में एक युवक साइबर ठगों के ब्लैकमेलिंग जाल में फंस गया। शातिर ठगों ने फर्जी लोन ऐप के जरिए युवक का मोबाइल हैक कर उसके निजी फोटो हासिल कर लिए और उन्हें कॉन्टैक्ट लिस्ट में भेजने की धमकी देकर महज छह दिनों में 2 लाख 95 हजार 200 रुपए ऐंठ लिए। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस छानबीन कर रही है।

लालगढ़ स्थित रामपुरा बस्ती निवासी युवक ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि 1 नवंबर को उसने लोन लेने के उद्देश्य से अपने मोबाइल फोन में रुपी क्रेडिट नाम का एक एप्लिकेशन डाउनलोड किया था। ऐप इंस्टॉल करते ही उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने फोन के अंदर मौजूद पीड़ित की प्राइवेट तस्वीरों का एक्सेस हासिल कर लिया। ठगों ने इन तस्वीरों को वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक ठगों के झांसे में आ गया। आरोपियों ने 2 नवंबर से 7 नवंबर के बीच अलग-अलग 9 किस्तों में कुल 2,95,200 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसकी जीरो नंबरी एफआईआर 8 नवंबर को साइबर पुलिस थाने में प्राप्त हुई। तथ्यों की पूर्ति के बाद 13 नवंबर की रात मुक्ताप्रसाद नगर थाने में परिवादी की लिखित रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई हीरासिंह को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: