Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बिजली संकट से ग्रामीण परेशान, एलटी वायर बदलने, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने और अतिरिक्त लाइनमैन लगाने की मांग

Bansal sadi
1 month ago
बिजली संकट से ग्रामीण परेशान, एलटी वायर बदलने, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने और अतिरिक्त लाइनमैन लगाने की मांग

खुलासा न्यूज,दंतौर/बीकानेर। ग्राम पंचायत दन्तौर मुख्यालय सहित पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चक 7 केएचएम (फ्रांसवाली आबादी), चक 6 केएचएम तथा अन्य चकों और ढाणियों में लंबे समय से बनी हुई विद्युत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीण प्रतिनिधि रामेश्वर लाल बिश्नोई ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता, उपखंड खाजूवाला को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।

 


ज्ञापन में बताया गया कि चक 7 केएचएम फ्रांसवाली आबादी में पिछले लगभग दो माह से आवासीय विद्युत आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित है। बिजली पोलों पर लगी एलटी वायर निम्न गुणवत्ता की होने के कारण कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे बार-बार फॉल्ट आ रहे हैं और विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्राम पंचायत मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित इस आबादी में समय पर लाइनमैन नहीं पहुंच पाने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय तक बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने तत्काल गुणवत्तापूर्ण एलटी वायर बदलने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच फ्रांसवाली आबादी के लगभग 10 से 12 परिवार पिछले कई दिनों से अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। नरीज खान, खलक खान, कासम खान सहित कई परिवारों की विद्युत आपूर्ति पिछले 25 से 30 दिनों से पूरी तरह बंद है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों की बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग की है।

 


ज्ञापन में चक 6 केएचएम की समस्या का भी उल्लेख करते हुए कहा गया कि वर्तमान में स्थापित ट्रांसफार्मर उचित स्थान पर नहीं होने के कारण दूर-दराज के घरों तक पर्याप्त वोल्टेज नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को मुख्य चक के केंद्रीय स्थान पर स्थापित करने तथा उसकी लोड क्षमता बढ़ाने की मांग की है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से बिजली मिल सके। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में भी किसानों और चकवासियों द्वारा ट्रांसफार्मर को रामकुमार पुत्र देवीलाल की ढाणी के पास से हटाकर लालचंद के खेत के पास स्थित मुख्य केंद्र बिंदु पर लगाने का अनुरोध किया गया था, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

 


ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर पूर्व में आयोजित समस्या समाधान शिविर में भी सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था, लेकिन अब तक किसी प्रकार की राहत नहीं मिल सकी है। इससे क्षेत्रवासियों में निराशा और असंतोष बढ़ रहा है।
ज्ञापन में दन्तौर से निकलने वाले 66 आरडी फीडर की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि फीडर की लाइन काफी लंबी होने के बावजूद उसके रखरखाव के लिए केवल एक ही लाइनमैन कार्यरत है। बार-बार फॉल्ट आने के कारण फीडर 24 घंटे में मुश्किल से 5 से 6 घंटे ही संचालित हो पाता है, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रभावित होते हैं। ग्रामीणों ने अतिरिक्त लाइनमैन नियुक्त करने तथा फॉल्ट रिपेयर टीम (एफआरटी) को मजबूत करने की मांग की है, ताकि खराबियों का त्वरित निस्तारण हो सके।

 


इसके अलावा ग्राम पंचायत दन्तौर मुख्यालय पर चल रहे मेंटीनेंस कार्य को भी शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रखरखाव कार्य में देरी के कारण लोगों को नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। यदि कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाए तो क्षेत्रवासियों को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिल सकती है।


रामेश्वर लाल बिश्नोई ने बताया कि इन समस्याओं के संबंध में 16 जून 2026 को मुख्य अभियंता तथा अधीक्षण अभियंता, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, बीकानेर को भी ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने निगम अधिकारियों से मांग की है कि दन्तौर पंचायत क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण कर तत्काल प्रभाव से समाधान करवाया जाए, ताकि ग्रामीणों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सके।
ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) तथा अधिशासी अभियंता, खाजूवाला को भी प्रेषित की गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: