Khulasa Online
Breaking
• सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, 27 अप्रेल को संत समाज व गौसेवक होंगे एकजुट, रतनबिहारी पार्क से कलक्ट्रेट तक निकलेगी रैली

rk
2 weeks ago
गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, 27 अप्रेल को संत समाज व गौसेवक होंगे एकजुट, रतनबिहारी पार्क से कलक्ट्रेट तक निकलेगी रैली

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, 27 अप्रेल को संत समाज व गौसेवक होंगे एकजुट, रतनबिहारी पार्क से कलक्ट्रेट तक निकलेगी रैली
बीकानेर। देशभर में 27 अप्रेल 2026 को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। उक्त अभियान के तहत मंगलवार को गंगाशहर के सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में संत समाज, गौभक्तों एवं तहसील स्तर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को महंत श्री चन्द्रमादास जी महाराज एवं रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने मुख्य रूप से संबोधित किया। इस दौरान महंत शंकरपुरी जी महाराज (नवलपुरी), महंत श्री आकाशानंद जी महाराज (गोलरी), महंत श्री अमरीश पुरी जी महाराज (लालगुफा) एवं महंत श्री देवेंद्रनाथजी महाराज सहित कई संत मौजूद रहे। महंत श्री चन्द्रमादास जी महाराज ने कहा कि आजादी के समय भारत में लगभग 80 करोड़ गायें थीं, लेकिन वर्तमान में उनकी संख्या तेजी से घटकर बहुत कम रह गई है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि गौ-वंश की रक्षा नहीं की गई तो यह समाज और संस्कृति दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि गौ-रक्षा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है, जिसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि 27 अप्रैल को बीकानेर जिले की सभी तहसीलों में गौभक्त एकत्रित होकर तहसीलदारों को ज्ञापन सौंपेंगे। इसी क्रम में बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोग 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे रतनबिहारी पार्क में एकत्रित होंगे तथा संकीर्तन करते हुए रैली के रूप में कलेक्ट्रेट तक पहुंचकर 11 बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यशाला का संचालन रविंद्र हर्ष एवं ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया। इस दौरान गो सम्मान आह्वान अभियान रथ को भी भगवा ध्वज दिखा कर रवाना किया गया। कार्यशाला में खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़, बज्जू, लूणकरनसर, कोलायत एवं नोखा आदि आसपास तहसीलों से गौसेवक शामिल हुए। मनोज सेवग, एडवोकेट विनोद शर्मा, मिलन गहलोत, अलका बिश्नोई और नवदीप बीकानेरी ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान मनीष भाटी, उत्तम भाटी, लक्ष्मण भाटी, रामबिहारी, ओंकारनाथ सिद्ध, लीलाधर कुमावत, कृष्णकुमार शर्मा, विजय सिंह भोजास, नवदीप बीकानेरी, राजेश सैन, केशव सेवग, कपिल, जेडी, राघव राठौड़, रामधन धारणिया, महेन्द्र किराड़ू, धनराज नायक, प्रशांत, लक्की जावा, निर्मल बिश्नोई, मोखराम धारणिया, मांगीलाल बिश्नोई, मनोज कुमार एवं विमल शर्मा सहित अनेक गौभक्तों की सहभागिता रही।
ऐतिहासिक होगा 'गो सम्मान आह्वान अभियान'
देशभर में 27 अप्रेल 2026 का दिन एक ऐतिहासिक दिन साबित होगा। इस दिन गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत पूरे भारत की पांच हजार तहसील सहित शहर, नगर, महानगर से लाखों गौभक्तों द्वारा तहसील अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। गो सम्मान आह्वान अभियान एक ऐसा अद्भुत आयोजन है जिसका आयोजक, संरक्षक और अध्यक्ष कोई मनुष्य नहीं बल्कि गौमाता और नंदी बाबा को माना गया है। खास बात यह है कि 27 अप्रेल 2026 को एक ही समय 11 बजे पूरे भारत के समस्त संत-महात्मा एवं गौसेवक गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत ज्ञापन देंगे। अभियान के तहत मुख्य रूप से तीन मांगों को शामिल किया गया है जिसमें गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोसेवा मंत्रालय का गठन हो तथा गौहत्या पर पूर्णत: प्रतिबंध लगने की मांग रहेगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: