Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
केशव
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर से जयपुर के लिए वंदे भारत चलाने की मांग, रेल मंत्री को सौंपा पत्र

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
4 months ago
बीकानेर से जयपुर के लिए वंदे भारत चलाने की मांग, रेल मंत्री को सौंपा पत्र

खुलासा न्यूज,बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने रविवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात की और बीकानेर से जयपुर के बीच रतनगढ़ एवं सीकर मार्ग से वंदे भारत एक्सप्रेस रेल सेवा संचालित करने करने संबंधी पत्र सौंपा।  गोदारा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि बीकानेर और प्रदेश की राजधानी जयपुर के बीच आधुनिक एवं तेज गति की वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन क्षेत्रीय विकास, आमजन की सुविधा तथा जनहित की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने रेल मंत्री से इस रेल सेवा को शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया है।

 


मंत्री गोदारा ने पत्र में उल्लेख किया कि बीकानेर, रतनगढ़, सीकर और जयपुर के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री, व्यापारी, विद्यार्थी और अन्य वर्गों का आवागमन होता है। ऐसे में इस मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए पर्याप्त यात्रीभार उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि यह रेल मार्ग प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ता है। मार्ग में विश्व प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर, देशनोक स्थित करणी माता मंदिर तथा सीकर स्थित जीण माता मंदिर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल आते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधा मिल सकेगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


श्री गोदारा ने कहा कि बीकानेर और जयपुर के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों के समय की बचत होगी तथा वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और अन्य यात्रियों को आरामदायक एवं विश्वसनीय यात्रा का विकल्प मिलेगा।
उन्होंने रेल मंत्री से जनभावनाओं, क्षेत्रीय आवश्यकता और पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए बीकानेर-जयपुर (रतनगढ़-सीकर मार्ग) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: