Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

कोट गेट एवं साँखला रेलवे क्रॉसिंग मार्गों पर यातायात सुधार हेतु मांग

rk
2 weeks ago
कोट गेट एवं साँखला रेलवे क्रॉसिंग मार्गों पर यातायात सुधार हेतु मांग

कोट गेट एवं साँखला रेलवे क्रॉसिंग मार्गों पर यातायात सुधार हेतु मांग

बीकानेर। शहर के हृदय स्थल एवं प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों—कोट गेट से फड़ बाजार क्रॉसिंग तथा बीकानेर भुजिया भंडार से फड़ बाजार क्रॉसिंग—पर बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने चिंता व्यक्त की है।

मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इन मार्गों पर पूर्व में प्रशासन द्वारा एकतरफा यातायात व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू की गई थी, जिससे यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा था। किन्तु वर्तमान में पर्याप्त यातायात कर्मियों की कमी के कारण यह व्यवस्था प्रभावहीन हो गई है और पुनः दोतरफा अव्यवस्थित यातायात संचालित होने से बार-बार भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इन मार्गों पर रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है।

उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां अत्यधिक भीड़ रहती है और वर्तमान भीषण गर्मी में लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से आमजन को भारी असुविधा एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मंडल ने यह भी अवगत कराया कि दोनों मार्गों पर बड़ी संख्या में अनाधिकृत ठेले एवं फेरी वाले सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और यातायात बाधित होता है। इसके अतिरिक्त, कोट गेट के अंदर एवं बाहर तथा बीकानेर भुजिया भंडार के सामने संचालित टैक्सी स्टैंड भी यातायात अव्यवस्था का प्रमुख कारण बने हुए हैं।

मंडल ने पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा से मांग की है कि—

इन मार्गों पर पुनः प्रभावी रूप से एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की जाए।

पर्याप्त यातायात कर्मियों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाए।

अनाधिकृत ठेले/फेरी वालों को हटाकर उन्हें नियमानुसार अन्य स्थान पर व्यवस्थित किया जाए।

कोट गेट (अंदर एवं बाहर) एवं बीकानेर भुजिया भंडार के सामने स्थित टैक्सी स्टैंड को उपयुक्त वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात नियंत्रण हेतु स्थायी एवं सुदृढ़ व्यवस्था लागू की जाए।

मंडल का मानना है कि इन उपायों के लागू होने से आमजन एवं व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: