दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज
दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज
नई दिल्ली। जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च निकालने की कोशिश के दौरान सोमवार को प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की और बैरिकेडिंग तोड़ने की घटनाएं सामने आईं। प्रदर्शनकारी पक्ष का दावा है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज के आरोपों से इनकार किया है।
जानकारी के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के हजारों समर्थक जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे थे। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि करीब 30 से 35 हजार लोग मार्च में शामिल थे। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार कर संसद मार्ग थाना क्षेत्र तक पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात किए गए।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि संसद मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई थी, इसलिए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया। दूसरी ओर, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि उनका मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण है और उन्हें कोई नहीं रोक सकता।
इधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर जिम्मेदारी स्वीकार करे, सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल को संसद जाकर अपनी बात रखने की अनुमति दी जाए और सांसद इस मुद्दे को सदन में उठाने का आश्वासन दें। यदि स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो, तो सांसद सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर उन्हें यही भरोसा दें। फिलहाल, पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ
Tags:
#Cockroach Janata Party'
#Parliament march
#protest