Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: प्रमुख सचिव के आदेशों की अवहेलना, अभी तक नहीं हटाया पद से

rk
1 week ago
बीकानेर: प्रमुख सचिव के आदेशों की अवहेलना, अभी तक नहीं हटाया पद से

बीकानेर: प्रमुख सचिव के आदेशों की अवहेलना, अभी तक नहीं हटाया पद से 
बीकानेर।  नगर निगम में प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना और चहेतों को बचाने का खेल खुलकर सामने आ गया है। स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) के प्रमुख सचिव रवि जैन के सख्त आदेशों के बावजूद निगम आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी (एचओ) के पद पर जमे बाबू मुकेश को हटाने के बजाय उसे पद पर बरकरार रखकर नया रास्ता निकाल लिया है। जगमोहन हर्ष को हेल्थ शाखा का ओआईसी बनाने के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए।

करीब चार दिन पहले बीकानेर दौरे पर आए डीएलबी प्रमुख सचिव रवि जैन ने निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से निगम आयुक्त को निर्देश दिए थे कि एक बाबू को स्वास्थ्य अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कैसे लगा रखा है? उन्होंने एचओ मुकेश को तत्काल हटाकर किसी सक्षम अधिकारी को जिम्मेदारी देने के आदेश दिए थे।

प्रमुख सचिव के आदेशों की पालना में शुक्रवार को निगम सचिव जगमोहन हर्ष को स्वास्थ्य अधिकारी बनाने की फाइल आयुक्त की टेबल पर पहुंची। चर्चा थी कि अब पद की गरिमा के अनुरूप अधिकारी की नियुक्ति होगी। लेकिन सूत्रों के अनुसार आयुक्त ने एक चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए जगमोहन हर्ष को स्वास्थ्य अधिकारी बनाने के बजाय केवल हेल्थ शाखा का ओआईसी (प्रभारी) नियुक्त कर दिया। वहीं प्रमुख सचिव की नजरों में आए मुकेश को एचओ के पद से नहीं हटाया गया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: