Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

कार की ड्राइवर सीट पर मिला युवक का शव, पास में शराब की बोतल और ग्लास बरामद, मृतक की हुई शिनाख्त

Bansal
6 hours ago
कार की ड्राइवर सीट पर मिला युवक का शव, पास में शराब की बोतल और ग्लास बरामद, मृतक की हुई शिनाख्त
बीकानेर में कार की ड्राइवर सीट पर मिला युवक का शव, पास में शराब की बोतल और ग्लास बरामद, मृतक की हुई शिनाख्त
 
बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में शिवबाड़ी चौराहे के पास एक कार में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि युवक का शव कार की ड्राइवर सीट पर मिला। मृतक की पहचान कपूरीसर निवासी रामप्रताप सियाग के रूप में हुई है।
 
पुलिस के अनुसार, कार के अंदर शराब की बोतल और ग्लास भी मिले हैं। मृतक के शरीर पर फिलहाल चोट के निशान नहीं मिले हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस प्रथमदृष्टया नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जता रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। थानाधिकारी ने बताया कि मौत के पुख्ता कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: