Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पुलिस वैन से टकराई कार, महिला थाना प्रभारी की मौत, 2 गंभीर घायल

rk
4 months ago
पुलिस वैन से टकराई कार, महिला थाना प्रभारी की मौत, 2 गंभीर घायल

पुलिस वैन से टकराई कार, महिला थाना प्रभारी की मौत, 2 गंभीर घायल

श्रीगंगानगर में एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस पेट्रोलिंग वैन को टक्कर मार दी। हादसे में महिला पुलिस ऑफिसर की मौत हो गई। एक्सीडेंट में एक पुलिसकर्मी सहित 2 लोग गंभीर घायल हुए हैं। हादसा श्रीगंगानगर शहर में पायल थियेटर रोड स्थित चौराहे पर बुधवार सुबह 4 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार ज्योति नायक किसान चौक से पेट्रोलिंग करते हुए रमेश चौक के पॉइंट की ओर जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वैन पलट गई। ड्राइवर के साइड वाली सीट पर बैठी एसएचओ ज्योति का सिर बुरी तरह से दब गया। इसी कारण उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, टक्कर मारने वाली कार कुछ मीटर आगे टकराकर रुक गई। शहर कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह ने बताया हादसे में हरियाणा नंबर की कार के चालक को भी चोटें आई हैं। ड्राइवर बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है। एक्सीडेंट में एक अन्य पुलिसकर्मी और कार चालक भी गंभीर घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही एसपी अमृता दुहन सहित पुलिस के अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे।
 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: