Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई, पिता-पुत्र की मौत

rk
4 months ago
राजस्थान में दर्दनाक हादसा, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई, पिता-पुत्र की मौत

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई, पिता-पुत्र की मौत

प्रतापगढ़। जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के खरखड़ा गांव में मंगलवार को खेत में काम करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में ट्रॉली से खाद डालते समय झूलते बिजली तार के संपर्क में आने से पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अरनोद थाना प्रभारी शिवलाल मीणा ने बताया कि खरखड़ा निवासी गोवर्धन डांगी (60) पुत्र अमृतराम डांगी अपने पुत्र नरेंद्र डांगी (25) के साथ खेत में काम कर रहे थे। दोनों ट्रॉली की मदद से खेत में खाद डाल रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन का झूलता हुआ तार ट्रॉली के संपर्क में आ गया। इससे ट्रॉली में करंट दौड़ गया और पिता-पुत्र दोनों उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरनोद पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीण दशरथ डांगी ने बताया कि नरेंद्र डांगी की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और तीन महीने पहले ही उसके घर बेटी का जन्म हुआ था। गोवर्धन डांगी का परिवार पूरी तरह खेती पर निर्भर है। उनके दो अन्य बेटे भी कृषि कार्य करते हैं।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: