Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

खड़े ट्रॉले से टकराए 2 ट्रॉले, बीकानेर निवासी एक ड्राइवर की मौत

Bansal
6 hours ago
खड़े ट्रॉले से टकराए 2 ट्रॉले, बीकानेर निवासी एक ड्राइवर की मौत

 खड़े ट्रॉले से टकराए 2 ट्रॉले, बीकानेर निवासी एक ड्राइवर की मौत

बीकानेर। सिरसा जिले के डबवाली भारतमाला रोड पर डूमवाली-जोगेवाला रोड के कैंचिया चौराहे के पास मंगलवार रात करीब 1:30 बजे 3 ट्रॉले आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रॉला ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि अन्य ड्राइवरों को भी चोटें आने की सूचना है। मृतक की पहचान राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव भादला निवासी गणेशाराम पुत्र बद्रीराम (31) के रूप में हुई है। उसका शव बठिंडा के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों और घायल ड्राइवर के अनुसार, हादसे के समय एक निजी गाड़ी में सवार 5 पुलिसकर्मी भारतमाला रोड पर बीच सड़क में वाहन खड़ा कर चेकिंग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने 3 वाहनों को सड़क किनारे रुकवा रखा था। एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी पीछे से आ रहे वाहनों को रुकने का इशारा कर रहा था। इसी दौरान चेकिंग के इंतजार में एक ट्रॉला न्यूट्रल में खड़ा था। पीछे से आ रहा दूसरा ट्रॉला उससे टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों ट्रॉले आगे खड़े वाहनों की ओर बढ़े और तीसरा ट्रॉला भी उनकी चपेट में आ गया। हादसे में दोनों ट्रॉलों के ड्राइवर अपने-अपने केबिन में फंस गए। पीछे से आए ट्रॉले का अगला हिस्सा आगे चल रहे ट्रॉले के पिछले हिस्से में धंस गया। घायल ड्राइवर ने आरोप लगाया कि उन्होंने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों से बाहर निकालने और मदद करने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी लेकर वहां से चले गए। इसके बाद घायल ड्राइवर ने 112 पर फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: