बीकानेर: वन माफिया के हौसले इतने बुलंद, गश्ती दल पर जानलेवा हमला
बीकानेर: वन माफिया के हौसले इतने बुलंद, गश्ती दल पर जानलेवा हमला
बीकानेर। वन मंडल में वन माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने सरकारी गश्ती दल पर ही जानलेवा हमला बोल दिया। छतरगढ़ वन मंडल क्षेत्र में शीशम की अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर-रेहड़ा जब्त करने पर माफिया ने वन विभाग की टीम को घेर लिया। आरोपियों ने गश्ती दल के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। साथ ही मौके पर तैनात महिला वनकर्मी को जातिसूचक और अश्लील गालियां देकर जब्त ट्रैक्टर छीनने की कोशिश की। रावला थाना पुलिस ने मामले में दस गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि चुनाव ड्यूटी के कारण क्षेत्र में अवैध कटान रोकने के लिए विशेष गश्त के निर्देश दिए थे। 27 अक्टूबर की शाम करीब 6:17 बजे गश्ती दल प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने 7 केपीडी के पास एक ट्रैक्टर-रेहड़े को रोका। उसमें शीशम के हरे लट्ठे भरे थे। चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर टीम ने क्षेत्रीय अधिकारी रावला को सूचना देकर जब्ती की और वाहन को वनपाल नाका डंडी ले जाने लगी। रात करीब 8 से 8:15 बजे 13 केपीडी जियावाली की ढाणी के पास बाइकों पर सवार 6-7 लोगों ने सरकारी गाड़ी को घेर लिया। इनमें अमनदीप सिंह और प्रदीप सिंह (दोनों पुत्र विक्रम सिंह) ने पांच साथियों संग ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए टीम से मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं। पुलिस ने विभिन्न अधिनियमों के तहत केस दर्ज कर जांच डीएसपी जयप्रकाश बेनीवाल को सौंपी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ