घर में फंदे से लटकता हुआ मिला विवाहिता का शव, पुलिस पहुंची मौके पर
घर में फंदे से लटकता हुआ मिला विवाहिता का शव, पुलिस पहुंची मौके पर
श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में वसुंधरा नगर कॉलोनी के पास एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के पीछे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली पपली पत्नी श्याम वन बावरी का शव फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका के पीहर पक्ष के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विवाहिता की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ