Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बुध और मंगल के मिलन से बना चमत्कारी दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश!

rk
6 hours ago
बुध और मंगल के मिलन से बना चमत्कारी दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश!

बुध और मंगल के मिलन से बना चमत्कारी दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश!

Dashank Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति और उनके बीच बनने वाले विशेष कोण बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं. कल रात यानी 16 जुलाई 2026 को अंतरिक्ष में एक ऐसी ही दुर्लभ खगोलीय घटना घटी है. बुद्धि के कारक बुध और साहस के देवता मंगल के बीच एक बेहद शुभ दशांक योग का निर्माण हुआ है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह योग 4 भाग्यशाली राशियों के लिए सुनहरे दिन लेकर आया है. विशेषकर करियर, नए बिजनेस एग्रीमेंट्स, उच्च शिक्षा और धन लाभ के मामले में इसके शानदार परिणाम देखने को मिलेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई की रात 8 बजकर 27 मिनट पर बुध और मंगल के बीच जब ठीक 36 डिग्री का कोण बना, तो इस चमत्कारी 'दशांक योग' की शुरुआत हुई. यह विशेष योग 19 जुलाई 2026 तक पूरी तरह प्रभावी रहेगा. तो आइए जानते हैं कि 16 जुलाई को बने हुए दशांक योग से किन राशियों को फायदा हो रहा है.

वृषभ राशि (Taurus)

चूंकि मंगल देव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए इस योग का सबसे बड़ा फायदा आपको मिलने जा रहा है. कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा और आपके कड़े फैसले सही साबित होंगे. व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी, नए क्लाइंट्स जुड़ेंगे और पहले किया गया निवेश अब मोटा मुनाफा देगा. नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद या कोई बड़ी अथॉरिटी मिल सकती है.

उपाय: इस दौरान नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं.

मिथुन राशि (Gemini)

आपकी राशि के स्वामी बुध देव इस समय अपनी ही राशि में विराजमान हैं, जिससे आपके लिए यह समय वरदान जैसा है. लेखन, मीडिया, आईटी, बैंकिंग, एंकरिंग और कम्युनिकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील या अवॉर्ड मिल सकता है. जो छात्र किसी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.

उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और ऊं बुं बुधाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा. आय के नए और परमानेंट स्रोत बनेंगे. यदि आपका पैसा कहीं लंबे समय से फंसा हुआ था, तो वह इस दौरान वापस मिल सकता है. समाज और कॉर्पोरेट सेक्टर के कुछ बेहद प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो भविष्य में तरक्की का कारण बनेगी.

उपाय: रोज सुबह तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें और किसी जरूरतमंद को तांबे का बर्तन दान करें.

कन्या राशि (Virgo)

करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिहाज से कन्या राशि के जातकों को इस योग के सबसे बेहतरीन परिणाम मिलेंगे. ऑफिस में आपकी कड़ी मेहनत को पहचान मिलेगी. अप्रेजल, प्रमोशन या किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का शानदार ऑफर आ सकता है. व्यापारी वर्ग इस समय अपने काम को नया विस्तार दे सकते हैं. बाजार में आपकी साख और मान-सम्मान बढ़ेगा.
उपाय: बुधवार और शुक्रवार को हरी मूंग की दाल का दान करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: