बीकानेर: साइबर ठगों ने खाते से निकाले 360437 रुपए, शिकायत पर जांच शुरू
बीकानेर: साइबर ठगों ने खाते से निकाले 360437 रुपए, शिकायत पर जांच शुरू
बीकानेर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 360437 रुपए पार कर दिए। इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवादी ने राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर, जयपुर में शिकायत दर्ज करवाई, जहां से उसे शिकायत का एक नंबर जारी किया गया। इसके बाद जीरो एफआईआर जेएनवीसी थाने भेजी गई।
पुलिस के अनुसार जेएनवीसी क्षेत्र गुंजन भाटिया पुत्र विशेष कुमार भाटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि 15 नवंबर की रात करीब 10:30 से 10:45 बजे के बीच उसके एचडीएफसी बैंक के सेविंग खाते से यूपीआई के जरिए चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 3,60,437 रुपये निकाल लिए गए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ