सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर साइबर ठगी,खाते से 1.48 लाख रुपए निकाले
सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर साइबर ठगी,खाते से 1.48 लाख रुपए निकाले
बीकानेर। सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। साइबर ठग ने व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर उनसे जानकारी और ओटीपी हासिल किए तथा बैंक खाते से 1 लाख 48 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए।
पुलिस के अनुसार, परिवादी मनोज शर्मा (61) निवासी सोहन कोठी ने रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने सीनियर सिटीजन कार्ड के लिए आवेदन किया था। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति के व्हाट्सऐप नंबर से उनके पास कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनसे जानकारी ली और दो बार ओटीपी मांगा।
परिवादी के अनुसार, इसके बाद उनके बैंक खाते से 1 लाख 48 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। फोन रखने के बाद उन्हें खाते से रुपए निकलने का पता चला। उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से रकम निकाल ली। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच एसआई राधेश्याम सउनि को सोपी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ