Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बड़ी खबर : अमेरिका-इजराइल ने ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर किया हमला, तेल फैसिलिटीज पर भी एयरस्ट्राइक, इजराइली रक्षा मंत्री बोले- आज बड़े सरप्राइज देंगे • भारत ने जंग के बीच ईरान को भेजी मेडिकल मदद, ईरानी दूतावास ने धन्यवाद दिया • पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 54,926 करोड़ रुपए की चार प्रमुख योजनाओं को मंजूरी, जानिए एमएसपी पर क्या फैसला • इलेक्ट्रिक कार में आग से तीन मंजिला मकान जला, 8 लोगों की मौत, इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने मौत की वजह • उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य में यूसीसी की तैयारी, समिति ने सीएम को रिपोर्ट सौंपी, इस तारीख को सदन में पेश हो सकता है विधेयक • बड़ी खबर : अमेरिका-इजराइल ने ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर किया हमला, तेल फैसिलिटीज पर भी एयरस्ट्राइक, इजराइली रक्षा मंत्री बोले- आज बड़े सरप्राइज देंगे • भारत ने जंग के बीच ईरान को भेजी मेडिकल मदद, ईरानी दूतावास ने धन्यवाद दिया • पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 54,926 करोड़ रुपए की चार प्रमुख योजनाओं को मंजूरी, जानिए एमएसपी पर क्या फैसला • इलेक्ट्रिक कार में आग से तीन मंजिला मकान जला, 8 लोगों की मौत, इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने मौत की वजह • उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य में यूसीसी की तैयारी, समिति ने सीएम को रिपोर्ट सौंपी, इस तारीख को सदन में पेश हो सकता है विधेयक

बीकानेर: सेना के जवान से 3.64 लाख की साइबर ठगी, एड्रेस अपडेट के बहाने खाते से रुपए निकाले

7 hours ago
बीकानेर: सेना के जवान से 3.64 लाख की साइबर ठगी, एड्रेस अपडेट के बहाने खाते से रुपए निकाले

बीकानेर: सेना के जवान से 3.64 लाख की साइबर ठगी, एड्रेस अपडेट के बहाने खाते से रुपए निकाले
बीकानेर।  सेना के एक जवान के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। धोखेबाजों ने एड्रेस अपडेट करने के बहाने जवान के बैंक खातों से 3 लाख 64 हजार 405 रुपए निकाल लिए। इस संबंध में महाजन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह घटना 9 मार्च को हुई। परिवादी उपेंद्र कुमार, जो बिहार के औरंगाबाद के निवासी हैं, अपनी बटालियन के साथ महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्ध अभ्यास के लिए आए हुए थे। उपेंद्र एक स्पीड पोस्ट का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। 

फोन करने वाले ने खुद को कोरियर बॉय बताया और स्पीड पोस्ट का पता अपडेट करने के लिए कहा। धोखेबाज ने जवान को एक क्यूआर कोड भेजा और उस पर 5 रुपए ट्रांसफर करने का निर्देश दिया।  पहले अपने एक्सिस बैंक खाते से प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने अपने पीएनबी खाते से उस क्यूआर कोड पर 5 रुपए ट्रांसफर कर दिए। रुपए ट्रांसफर होने के बाद स्क्रीन पर एक फॉर्म खुला, जिसमें उपेंद्र ने अपना पता अपडेट कर दिया। शाम तक कोरियर वाले लड़के का कोई फोन नहीं आया, तो उन्हें शक हुआ। देर शाम जब उन्होंने अपने खाते चेक किए, तो दोनों खातों से कुल 3 लाख 64 हजार 405 रुपए गायब मिले। उन्होंने तुरंत 1930 पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज करा दी थी।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: