साइबर ठगी पेंशन कार्ड का झांसा देकर खाते से उड़ाई रकम
बीकानेर। जिले में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को ढ्ढष्टढ्ढष्टढ्ढ बैंक का कर्मचारी बताकर एक बुजुर्ग व्यक्ति को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा दिया और उसके खाते से बड़ी रकम निकाल ली। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार परिवादी जेठमल खत्री पुत्र रुघनाथ खत्री निवासी बागवानों का मोहल्ला, पुरानी गिन्नाणी बीकानेर ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 7 नवंबर 2026 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया।
फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद कोबैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि वह बैंक की ओर से पेंशन कार्ड के लिए संपर्क कर रहा है। बातचीत के दौरान आरोपी ने परिवादी को विश्वास में लिया और बैंक संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर जानकारी हासिल कर ली।
परिवादी के अनुसार कुछ समय बाद उसके सेविंग खाते से 1 लाख 10 हजार रुपए की राशि निकाल ली गई। इसके अलावा उसके क्रेडिट कार्ड से भी 76 हजार 63 रुपए की रकम कट गई। कुल मिलाकर उसके साथ करीब 1 लाख 86 हजार रुपए की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई।
राशि कटने के बाद परिवादी को अपने साथ साइबर ठगी होने का अहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अब साइबर ठगी करने वाले आरोपियों की पहचान और रकम की रिकवरी के प्रयास में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ