खुलासा न्यूज,बीकानेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस का एक्शन जारी है। आईजी ओमप्रकाश, एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नापासर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एमडी, अफीम के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। नापासर पुलिस टीम ने अभियान के दौरान गुसाईंसर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर स्थित होटल में यह कार्रवाई की है।
जहां पर पुलिस टीम ने 98 ग्राम एमडी, 208 ग्राम अफीम का दूूध के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। तीनों से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है। पुलिस ने मौके से रामचन्द्र, बिशनाराम, शिवकरण को पकड़ा और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरी कार्रवाई में कांस्टेबल प्रदीप की विशेष भूमिका रही।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ