अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ एक चढ़ा पुलिस के हत्थे
खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दंतौर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने अवैध हथियारोंं के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान चक 22 बीएलडी बल्लर रोड़ पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पुछताछ की व तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल अनुमानित बोर 7.65 एमएम को बरामद किया गया। पुलिस ने दंतौर के रहने वाले श्रवण पुत्र बुटाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ