Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में नशा तस्करों की शामत: हेरोइन, एमडीएमए और अफीम के साथ कई तस्कर गिरफ्तार

Bansal
shiv
shiv2
1 month ago
बीकानेर में नशा तस्करों की शामत: हेरोइन, एमडीएमए और अफीम के साथ कई तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर में नशा तस्करों की शामत: हेरोइन, एमडीएमए और अफीम के साथ कई तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीकानेर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा), एमडीएमए और भारी मात्रा में अफीम बरामद की है। इन कार्रवाइयों में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

कोतवाली क्षेत्र में 5.24 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, 

बीकानेर। कोतवाली थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को 5.24 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार मोहता सराय रोड  के पास कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 5.24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान साकीर पुत्र जाकिर निवासी मोदीयों का कुआं चौपड़ा बाड़ी, बीकानेर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर यह पता लगाया जा रहा है कि वह नशे का सामान कहां से लाया और किसे सप्लाई करने वाला था।  

नयाशहर पुलिस की कार्रवाई: 2.58 ग्राम एमडीएमए के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक 20 वर्षीय युवक को एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.58 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त की शाम मंदूड़ो के तालाब के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की गई। मौके पर एक युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 2.58 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राम सोनी (20) निवासी नत्थूसर बास, बीकानेर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। 

जेएनवीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.34 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जेएनवीसी थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.34 ग्राम हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। पुलिस के अनुसार 3 अगस्त की शाम जोड़बीड़ आवासीय कॉलोनी के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास रखी प्लास्टिक की पारदर्शी थैली से कुल 5.34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान संदेश पुत्र उदनाथ, निवासी मालासर, थाना जामसर के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सदर थाना पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और नशा तस्करी के संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। 


नाल थाना पुलिस की कार्रवाई: 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। नाल थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है।  पुलिस के अनुसार 3 अगस्त की रात गुरुद्वारे के पास नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने विकास पुत्र मांगीलाल विश्नोई (19) तथा चंद्रशेखर पुत्र महेंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद अफीम को जब्त कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में अफीम कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। 

 

 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: