बीकानेर: मिलावटखोरी पर कसेगा शिकंजा, 5 स्थायी खाद्य सुरक्षा अधिकारी
बीकानेर: मिलावटखोरी पर कसेगा शिकंजा, 5 स्थायी खाद्य सुरक्षा अधिकारी
बीकानेर। जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने और मिलावट पर प्रभावी रोक लगाने के लिये पहली बार पांच स्थायी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (एफएसओ) की नियुक्ति की गई है। 14 अगस्त को जारी आदेश के तहत निशांत चारण, महावीर मेघवाल, सोना रानी, ममता सोंग्रा और इन्द्रप्रकाश ढ़ाका ने बीकानेर जिले में कार्यभार संभाल लिया है।
जिले में स्थायी अधिकारियों की नियुक्ति से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। सघन निरीक्षण और सैंपलिंग: शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित जांच और खाद्य नमूनों के संकलन में तेजी आएगी। राज्य सरकार के अभियान के तहत मिलावटखोरों के खिलाफ त्वरित व सख्त कानूनी कार्रवाई संभव होगी।
बाजारों, होटलों और निर्माण इकाइयों पर सख्त निगरानी से आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ