बीकानेर: बाइक के सामने अचानक आई गाय, हादसे में घायल 22 वर्षीय महिला की पीबीएम में मौत
बीकानेर: बाइक के सामने अचानक आई गाय, हादसे में घायल 22 वर्षीय महिला की पीबीएम में मौत
बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल 22 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा जयपुर रोड पर खाटूश्याम मंदिर के सामने हुआ, जहां अचानक बाइक के सामने गाय आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पूगल निवासी राकेश कुमार पुत्र खिंयाराम सांसी अपनी पत्नी रुखमा के साथ मोटरसाइकिल से लिखमीसर स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। करीब 10:15 बजे जयपुर रोड पर खाटूश्याम मंदिर के सामने अचानक एक गाय बाइक के सामने आ गई। गाय से बचने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
हादसे में राकेश कुमार और उनकी पत्नी रुखमा दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान रुखमा ने दम तोड़ दिया। रुखमा की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है। सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ